Home Haryana कैथल में भीषण सड़क हादसा: पुलिया से टकराई कार, तीन युवकों की...

कैथल में भीषण सड़क हादसा: पुलिया से टकराई कार, तीन युवकों की मौत, चार घायल

10
0

कैथल। कैथल में सिसमौर नहर के पास शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करोड़ा गांव से कैथल की ओर जा रही कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी पुलिया से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार, सात युवक एक वाहन में सवार होकर करोड़ा गांव से कैथल की तरफ आ रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे जब वे सिसमौर नहर के पास पहुंचे तो चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद गाड़ी सड़क किनारे बनी पुलिया से जा भिड़ी। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी युवक इसकी चपेट में आ गए।

दुर्घटना में अजय (29), नवदीप (20) और प्रदीप (32) की जान चली गई। वहीं नरेंद्र, साहिल, गौरव और अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीएसपी सुशील ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिल गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है। एक ही हादसे में तीन युवकों की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। :

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here