करनाल :चन्द्रिका ( TSN)-करनाल की घरौंडा अनाज मंडी में भाजपा रैली हुई , इस रैली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे. इस दौरान उन्होंने करनाल लोकसभा से बीजेपी उम्मीदवार मनोहर लाल के लिए वोट की अपील की। रक्षा मंत्री से पहले मनोहर लाल ने मंच से पब्लिक को संबोधित किया.उन्होंने कहा कि हरियाणा में राजनाथ सिंह के कार्यक्रमो से नया उत्साह मिलेगा। मुझे विश्वास है कि 11 की 11 सीटें जीतकर पीएम मोदी की झोली में डालेंगे।
पूर्व सीएम एवं भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल ने कहा कि सेनाओ का मनोबल जो कांग्रेस के समय मे होता था, उससे कही ज्यादा मनोबल और उत्साह के साथ आज हमारे सैनिक अपनी जिम्मेवारी निभा रहे है। हरियाणा के जवानों, किसानों और पहलवानो का राज्य है। हमे गर्व है कि सब मिलकर देश को गौरवान्वित करते है।वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी पब्लिक को संबोधित किया, उन्होंने पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा और साथ ही साथ देश की सीमा पर तैनात जवानों की तारीफ की। उन्होने मनोहर लाल की तारीफ करते हुए कहा कि इन पर कोई चरित्र और भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगा सकता , उन्होंने कहा कि मनोहर लाल सिर्फ सांसद नहीं बल्कि दिल्ली में कुछ और भी बनने जा रहे हैं। राजनाथ सिंह ने गांधी परिवार , अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। कई और मुद्दों को लेकर भी उन्होंने अपनी राय रखी।







