Home Entertainment Bollywood के किंग खान ने रिलीज किया ‘जवान’ का नया पोस्टर, इंटेस...

Bollywood के किंग खान ने रिलीज किया ‘जवान’ का नया पोस्टर, इंटेस लुक को देख फैंस हुए क्रेजी

202
0

हरियाणा (एकता): बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख फिल्‍मों के अभिनेता होने के साथ-साथ निर्माता भी हैं। उनके फैंस उन्हें कई नामों  ‘बॉलीवुड का बादशाह’, ‘किंग ऑफ बॉलीवुड’ से पुकारते हैं। अभिनेता ने हर किस्म की फिल्मों में काम किया है। वह रोमांस, ड्रामा, कॉमेडी, एक्‍शन में भी काम कर चुके हैं। हाल ही में शाहरुख खान ने अपनी फिल्म ‘जवान’ का नया पोस्टर रिलीज किया है। खास बात यह है कि इस पोस्टर में उनके फैंस इंटेस लुक को देख काफी क्रेजी हो रहे हैं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार अभिनेता की अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ का प्रीव्यू रिलीज होने के बाद अब फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि गुरुवार को फिर से अभिनेता ने ट्विटर पर आस्क एसआरके सेशन होस्ट किया जिसमें उन्होंने अपने फैंस के सभी सवालों का जवाब दिया। किंग खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। बताया जाता है कि अभिनेता के भारत के साथ-साथ विदेशों में भी बहुत ज्यादा फैंस हैं। लोग उनके साथ काम करने का मौका ढूंढते हैं। हालांकि उन्होंने ऐसा पहले आस्क एसआर के सेशन में कभी नहीं किया।

उन्होंने अपने फैंस को खुशखबरी दी है। जो कि वो हमेशा याद रखेंगे। खास बात यह है कि बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जिसका सभी को इंतजार है। गौरतलब है कि शाहरूख दुनिया के दूसरे सबसे अमीर अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने 14 फिल्‍मफेयर अवार्ड्स अपनी मेहनत से हासिल किए हैं। इतना ही नहीं लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में उनकी वैक्‍स की मूर्ति भी स्‍थापित हुई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here