13 दिसंबर अम्बाला -अंबाला पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर प्रधानमंत्री के विजन की जमकर तारीफ की, सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री देश को एक विकसित राष्ट्र बनाना चाहते है और यह फैसला भी विकसित राष्ट्र की तरफ बढ़ाया गया एक कदम है। इस दौरान सीएम सैनी विरोध करने वाले विरोधियों पर भी कटाक्ष किया और कहा विरोधी सिर्फ अपनी चिंता कर रहे है ओर प्रधानमंत्री पूरे राष्ट्र की ओर देख रहे है। सैनी ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन से जहां खर्चा कम होगा वही समय की बर्बादी भी नहीं होगी और देश प्रगति की ओर आगे बढ़ेगा।
दिल्ली में केजरीवाल अपने दम पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके है, उसपर भी सैनी ने व्यंग्यात्म टिप्पणी करते हुए कहा कि केजरीवाल को कांग्रेस के साथ गठबन्धन कर लेना चाहिए जैसे हरियाणा में भी किया था। उन्हें जाकर कांग्रेस से झप्पी डाल लेनी चाहिए.
हरियाणा में शंभू ओर खनौरी बॉर्डर पर किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे है ओर दिल्ली जाने की जिद पर अड़े है. खनौरी बॉर्डर पर तो किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल बीते 15 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे है जिससे उनकी सेहत लगातार गिरती जा रही है. उसपर भी सैनी ने बयान दिया कि हम पंजाब सरकार से निवेदन करेंगे कि वह डल्लेवाल को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 10 सालों में किसानों के लिए बहुत काम किया है। सैनी ने दावा किया कि हरियाणा में किसानों की 100 प्रतिशत फसल msp पर खरीदी जा रही है उसी तरह पंजाब को भी खरीद लेनी चाहिए और पंजाब सरकार बॉर्डर पर जाकर किसानों से कहे कि वह उनकी फसल msp पर खरीदेंगे ।






