अंबाला (अकुंर कपूर): दिल्ली की तर्ज पर अंबाला में भी हवा दिन-प्रतिदिन जहरीली होती जा रही है। अंबाला में वायु प्रदूषण इतना बढ़ गया है कि ज्यादातर लोग बीमार होते नजर आ रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बढ़ते प्रदूषण से सेहत पर क्या नुकसान होता है ये बताते हुए मिशन हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर सुनील सादिक ने बताया कि इस प्रदूषण में आंखों में जलन हो रही है। सांस लेने में भी दिक्कत होती है।

उन्होंने बताया कि आज हमारे हॉस्पिटल में इस प्रदूषण की वजह से मरीजों की संख्या भी ज्यादा है और उनमें से ज्यादातर जिन्हें सांस की दिक्कत है वो आ रहे हैं। उन्होंने इसके लिए सुझाव देते हुए कहा कि यदि आंखों में जलन होने पर उसे मसलने से और भी ज्यादा परेशानी हो सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसे में बाहर न निकले और अगर कोई बीमार हो जाता है तो वह डॉक्टर की सलाह अनुसार इलाज करवाए।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लोग कूड़ा इक्ट्ठा करके जलाते है तो उससे भी प्रदूषण फैलता है। बड़े हुए इस प्रदूषण स्तर से आम जनता भी आप ही ज्यादा परेशान है। वहीं व्यापारियों का कहना है कि बाहर से जो भी व्यापारी आते थे वे लोग अभी नहीं आ रहे हैं और इस प्रदूषण स्तर से काफी सारी बीमारियां फैल रही हैं आंखों में जलन भी हो रही है।







