करनाल, 17 जनवरी –मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मधुबन में बैठक के बाद करनाल स्थित भाजपा कारण कमल कार्यालय में पहुंचे. जहां उन्होंने करनाल विधायक सहित कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव को लेकर हमारी पूरी तरह से तैयारी हो चुकी है,चुनाव की तारीख की घोषणा होना बाकी है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान के तंत्र के कारण कांग्रेस चुनाव हारी है,पर मुख्यमंत्री नायाब सैनी ने चुटकी ली और कहा कि यह तो पता नहीं की तंत्र से हारे हैं या लठ्ठ के कारण हारे हैं। कांग्रेस के अंदर उनका अपना ही तंत्र बज रहा था इसलिए वह चुनाव हारे हैं।
हरियाणा में बढ़ रहे आपराधिक मामलों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा की इसके लिए अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। आंकड़ों को देखा जाए तो कांग्रेस के शासनकाल में आपराधिक मामलों की गिनती ज्यादा थी, जिस पर हमारी सरकार ने काफी अंकुश लगाया है और आपराधिक मामलों पर नकेल कसने का काम किया है।







