13 दिसंबर,फरीदाबाद -फरीदाबाद स्थित ओरिएंट फैन कंपनी में एक कामगार की लिफ्ट से गिरने के कारण दर्दनाक मौत हो गई इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें कामगार लिफ्ट में माल लोड कर रहा था तभी अचानक लिफ्ट चल पड़ी और वह उसमें फंस गया और लटकते हुए नीचे गिर गया जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस पुलिस ने लिफ्ट को सील करके जाँच शुरू कर दी है की हादसे का कारण क्या रहा है। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम अनिल थापा था जो ठेकेदार के मार्फत यहां पिछले 6 महीने से काम कर रहा था।
सेक्टर 7 के चौकी इंचार्ज ने बताया कि कामगार अनिल थापा पिछले 6 महीने से ठेकेदार के मार्फत यहां काम कर रहा था और लिफ्ट में सामान ले जाने के लिए उसमें लोड कर रहा था तभी अचानक लिफ्ट चल पड़ी और वह नीचे गिर गया जिसे ईएसआईसी अस्पताल में लेकर जाया गया और उन्हें अस्पताल से सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जांच अधिकारी ने कहा कि फिलहाल उसे जगह को सील कर दिया गया है और मैकेनिक को बुलाकर जांच करवाई जाएगी कि आखिरकार लिफ्ट अपने आप कैसे चली।
वही कंपनी कर्मचारी अरविंद तिवारी ने बताया कि मृतक अनिल थापा ठेकेदार के द्वारा यहां काम कर रहा था और लिफ्ट में माल लोड कर रहा था तभी अचानक लिफ्ट चल पड़ी और वह लिफ्ट के पिलर में फंसकर गिर गया और उसकी पसलियां टूट गई लेकिन कंपनी ने काफी देर बाद उसे अस्पताल पहुंचाया और उसे प्रॉपर इलाज भी नहीं मिल पाया जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि अब वह पुलिस कार्रवाई को लेकर पुलिस चौकी में पहुंचे हैं।







