Home Haryana अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में मुख्यमंत्री को मिले उपहार की लगाई प्रदर्शनी

अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में मुख्यमंत्री को मिले उपहार की लगाई प्रदर्शनी

138
0
कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)-अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव- 2023  में मुख्यमंत्री के उपहारों को कोई भी पर्यटक निर्धारित दामों पर खरीद सकेगा। इस महोत्सव में पहली बार सरस मेले के स्टॉल नंबर 13 व 14 पर विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री मिले उपहारों को रखा गया है।
नोडल अधिकारी राहुल ने बताया कि  स्टॉलों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। यह स्टॉल सरस मेेले में आकर्षण का केंद्र भी बनी हुई है। सभी लोग इन स्टॉल में पहुंच रहे है और मुख्यमंत्री को मिले उपहार को देखकर उसके साथ सेल्फी भी ले रही हैं।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के उपहारों की बिक्री से जो भी पैसा मिलेगा, उस पैसे को मुख्यमंत्री राहत कोष के साथ-साथ सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए खर्च किया जाएगा। इससे आमजन को फायदा होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here