Home Faridabad फरीदाबाद में स्ट्रीट डॉग को खाना खिलाने के विवाद ने पकड़ा तूल,महिला...

फरीदाबाद में स्ट्रीट डॉग को खाना खिलाने के विवाद ने पकड़ा तूल,महिला ने सोसायटी की महिलाओं पर मारपीट और छेड़छाड़ के लगाए आरोप

3
0

फरीदाबाद-:फरीदाबाद के सेक्टर-89 स्थित अडोर समृद्धि सोसायटी में स्ट्रीट डॉग को खाना खिलाने और ग्रीन पार्क के इस्तेमाल को लेकर विवाद का मामला सामने आया है।सोसायटी निवासी महिला नव्या नगाइच ने कुछ महिलाओं और एक युवक पर मारपीट,कपड़े फाड़ने और गलत तरीके से छूने के गंभीर आरोप लगाए हैं।घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।महिला के मुताबिक, घटना 26 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे की है।उन्होंने आरोप लगाया कि सोसायटी के कुछ लोग स्ट्रीट डॉग को खाना खिलाने और सोसायटी से जुड़े मुद्दे उठाने के कारण उनसे नाराज थे।इसी रंजिश में उनके साथ मारपीट की गई।नव्या पिछले करीब 10 साल से अपने परिवार के साथ सोसायटी में रह रही हैं। वह पेशे से प्रोफेशनल पेंटर हैं और सोसायटी के बाहर रहने वाले स्ट्रीट डॉग को खाना खिलाती हैं।

महिला ने बताया कि दिवाली के दौरान ग्रीन पार्क की सफाई को लेकर चर्चा चल रही थी। इस दौरान उन्होंने पार्क को दो हिस्सों में बांटने का सुझाव दिया था।उनके अनुसार,एक हिस्से में लोग पटाखे जला सकें और दूसरे हिस्से को कुत्तों व अन्य जानवरों के लिए सुरक्षित रखा जाए।आरोप है कि इसी सुझाव को लेकर विवाद बढ़ गया।नव्या का आरोप है कि 26 अक्टूबर की शाम वह मंदिर में थीं,तभी कुछ महिलाएं उन्हें वहां से बुलाकर सोसायटी के बाहर ले गईं।वहां उनके साथ मारपीट की गई।उन्होंने राजीव पंवार,मनोज ,मोहित,पंकज समेत नेहा पंवार,रानी,रौनक,जसप्रीत कौर और सुनीता पर मारपीट में शामिल होने के आरोप लगाए हैं।महिला ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उनके कपड़े फाड़े गए और निजी अंगों को गलत तरीके से छुआ गया। चोटों के कारण उन्हें कई दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। उनका कहना है कि घटना के बाद उन्होंने कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।इसके बाद 28 नवंबर को उन्होंने दोबारा बीपीटीपी थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।वहीं,पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार,ग्रीन पार्क को दो हिस्सों में बांटने के सुझाव को लेकर महिलाओं के बीच विवाद हुआ था। नव्या और नेहा के बीच झगड़ा हुआ था।इस दौरान नेहा के पति ने भी नव्या पर हाथ उठाया था। पुलिस ने युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोर्ट में कलंदरा भेज दिया है।पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here