रोहतक (एकता): हरियाणा की लड़कियां ने हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पढ़ाई और खेलों के क्षेत्र में तो लड़कियां-लड़कों से भी आगे हैं। ऐसा ही कुछ हरियाणा की क्रिकेटर शेफाली वर्मा ने कर दिखाया। इस बार शेफाली वर्मा ने क्रिकेट में अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार पूरे मैच में अकेले छक्के जड़ने वाली शेफाली वर्मा प्लेयर बनी। महिला प्रीमियर लीग में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया। लीग के इस 9वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को एकतरफा तरीके से 10 विकेट से हरा दिया।

बता दें कि सिक्सर क्वीन नाम से फेमस शेफाली की इस कामयाबी से परिवार ही नहीं प्रशंसक भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स व गुजरात जायंट्स के बीच उनका मुकाबला हुआ। पूरे मैच में सिर्फ 5 सिक्स लगे। ये सभी छक्के अकेले शेफाली वर्मा ने ही लगाए। बाकी कोई भी प्लेयर छक्के नहीं लगा पाई। मैच में कुल 22 चौके लगे, जिसमें से 10 चौके अकेले शेफाली वर्मा ने ही लगाए।
सिक्सर किंग बनी शेफाली वर्मा
हरियाणा के रोहतक जिले की रहने वाली शेफाली वर्मा सिक्सर किंग बन गई है। अब तक हुए 4 मुकाबलों में कुल 10 छक्के लगाए हैं। इस मैच से पहले उनको दूसरा पायदान मिला हुआ था, लेकिन इन 5 छक्कों के बदौलत उन्होंने अपना स्थान बदला। उनकी इस कामयाबी से हर कोई हैरान और खुश है।








