10 दिसंबर, कुरुक्षेत्र: अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में स्टाल लगाने आए राष्ट्रीय क्राफ्ट मेन यूनुस को हिंदूवादी संगठनों ने पीटा तो पीड़ित का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है.वही पीड़ित के स्टाल को आ.ग लगाने व जान से मारने की धमकी के युनुस व उसका भाई दशहत में दिख रहा है. उधर के.डी.बी प्रबन्धन ने शिकायत मिलने व नियमानुसार कार्यवाही की बात कही है.
सबसे पहले यूनुस की दास्तान उसी की जुबानी सुनिए की किस तरह से हिंदूवादी संगठन के लोग रैली व नारेबाजी करते हुए आए उसके स्टॉल का सामान फेंक दिया, उसे डंडा भी मारा और आ.ग लगाने तथा जान से मारने की धमकी दी. यूनुस के अनुसार वह वर्ष 2016 से कुरुक्षेत्र गीता जयंती में स्टाल लग रहा है और राष्ट्रीय अवार्डी है.उधर केडीबी सीईओ पंकज सेतिया ने बताया कि शिकायत मिली है मामले की जांच हो रही है.उन्होंने कहा कि गीता जयंती अवसर पर क्राफ्ट्समैन को हम आमंत्रित करते हैं तो उनकी सुरक्षा हमारी जिम्मेवारी है.







