Home Haryana फरीदाबाद में अब पानी की किल्लत से मिलेगी निजात, CM ने कई...

फरीदाबाद में अब पानी की किल्लत से मिलेगी निजात, CM ने कई परियोजनाओं का किया शिलान्यास

192
0

फरीदाबाद (अंकुर): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने रविवार को अपने संबोधन में कहा कि फरीदाबाद का लगातार विस्तार हो रहा है। काम करने वाली संस्थाओं को मजबूत करने का काम जारी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि विकास कार्यों को गति देने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण का गठन किया गया, ताकि तीव्र गति से विकास हो सके और विकास के कामो की फाईले चंडीगढ़ में ना भेज कर फरीदाबाद से ही अप्रूव हो। जल आपूर्ति को लेकर उन्होंने कहा कि यमुना नदी फरीदाबाद से ही गुजरती है। ऐसे में यहां पानी की समस्या का कोई सवाल ही नहीं है। इसलिए यमुना से अब तक 25 से अधिक रैनीवेल बनाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि सड़क से लेकर फ्लाईओवर तक के सभी काम जारी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा आने वाले वक्त में लगभग 2500 करोड़ के विकास कार्यों का लक्ष्य रखा गया है और पैसे की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। जल्दी ही फरीदाबाद से नोएडा को जोड़ने के लिए नई सड़क का निर्माण होगा साथ ही ईस्टर्न और वेस्टर्न फरीदाबाद को भी जोड़ेंगे। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने के सभी कार्य लगभग पूरे होने वाले हैं। हरियाणा प्रदेश की बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज दूसरे प्रदेशों के मुकाबले हरियाणा में प्रति व्यक्ति आय सबसे ज्यादा है। हमें आने वाले वक्त में हरियाणा को और भी आगे लेकर जाना है। इस अवसर पर उन्होंने कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के विधानसभा क्षेत्र के लिए कई घोषणाएं की और कहा कि सेक्टर 22-23 और मुजेसर के पार्क का सौंदर्यकरण कराया जाएगा। सीएम ने कहा कि हरियाणा में गैंगस्टर और नशे के कारोबारियों पर लगातार एक्शन जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here