Home Palwal पलवल में अनुसूचित जाति के किसानों के ट्रैक्टरों का भौतिक सत्यापन, अनुदान...

पलवल में अनुसूचित जाति के किसानों के ट्रैक्टरों का भौतिक सत्यापन, अनुदान योजना से मिली राहत

15
0

पलवल,20 मार्च-:कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के दौरान अनुसूचित जाति के किसानों को ट्रैक्टर खरीद पर अनुदान योजना के तहत शुक्रवार को नई अनाज मंडी होडल व हथीन में ट्रैक्टर का भौतिक सत्यापन किया गया।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पलवल के सहायक कृषि अधिकारी (कृषि यंत्र) जयसिंह ने बताया कि वर्ष 2025-26 में अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभाग द्वारा आवेदन आमंत्रित किए गए थे। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत जिले में चयनित किसानों को ट्रैक्टर उपलब्ध कराए गए हैं और उनका भौतिक सत्यापन पूरा किया गया।सत्यापन के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।उन्होंने बताया कि योजना के तहत 45 एच.पी. या उससे अधिक क्षमता के नए ट्रैक्टर खरीदने पर पात्र किसानों को अधिकतम तीन लाख रुपये तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा, जो डीबीटी के माध्यम से सीधे खातों में भेजा जाएगा।जयसिंह सहायक कृषि अधिकारी (कृषि यंत्र) पलवल का कहना है कि यह योजना किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही है।लाभार्थी किसानों ने कहा कि सरकार की यह पहल सराहनीय है और इससे कृषि कार्य में उन्हें सहायता मिल रही है। किसानों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसी योजनाएं जारी रहेंगी ताकि अन्य किसानों को भी इसका लाभ मिल सके। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में यांत्रिकीकरण को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। अधिकारियों ने बताया कि आगे भी इस प्रकार के प्रयास जारी रहेंगे। योजना के सफल क्रियान्वयन से किसानों को सीधे लाभ मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here