Home Haryana हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर लगाया तुष्टिकरण की राजनीति ...

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर लगाया तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप

125
0
हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)-हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी ने अपना मेनिफेस्टो जारी किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके गठबंधन की नजर अब आपकी कमाई और संपत्ति पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि  60 के दशक से कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति को चुनाव जीतने का हथियार बनाया।
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस फिर से एक बार तुष्टिकरण के आधार पर आगे बढ़ना चाहती है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र 2024 स्पष्ट है। इसमें विशेष रूप से कहा गया है कि कांग्रेस जातियों और उप-जातियों और उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थितियों की गणना करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी सामाजिक-आर्थिक और जाति जनगणना आयोजित करेगी। आंकड़ों के आधार पर सकारात्मक कार्रवाई के एजेंडे को मजबूत किया जाएगा।कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में कहा है कि देश में बहुसंख्यकवाद की कोई जगह नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here