Home Rohtak रोहतक में झज्जर रोड के पास मिला एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति...

रोहतक में झज्जर रोड के पास मिला एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का श.व.. जांच में जुटी पुलिस

134
0
रोहतक, 10 दिसंबर – आज सुबह सुबह पुलिस को एक व्यक्ति का श.व झज्जर रोड पर रुपया चौक के पास झाड़ियों में पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पाकर शिवाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का मुआयना किया। पुलिस को श.व के पास से एक शराब और एक पानी की खाली बोतल पड़ी हुई मिली। मृतक व्यक्ति की उम्र पचास साल के लगभग है। मगर उसके पास कोई पहचान पत्र नहीं होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस ने श.व को कब्जे में लेकर पहचान ओर पोस्टमार्टम के लिए श.व को रोहतक पीजीआई के श.व गृह में भेज दिया है।शुरुवाती रूप से व्यक्ति की मौ.त शराब पीने के बाद नशे में बेहोश होने कारण रात को ठंड में रहने के कारण हुई नजर आती है।पुलिस जांच अधिकारी आशीष ने बताया कि हमे सुबह एक सूचना मिली थी कि शव रुपया चौक के पास झाड़ियों में पड़ा हुआ है सूचना पाकर हम मौके पर पहुंचे तो व्यक्ति मृत हालात में है मौत का कारण शराब पीने और ठंड से हो सकती है फिलहाल अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here