Home Crime 8 साल के मासूम के साथ खेलते समय हुआ दर्दनाक हादसा, मिली...

8 साल के मासूम के साथ खेलते समय हुआ दर्दनाक हादसा, मिली मौत

165
0

अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला के न्यू इंद्रपुरी में खेलते समय 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। बता दें कि मासूम अपनी घर की छत पर खेल रहा था और अचानक उसके गले में रस्सी फंस गई जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची और उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिटी सिविल अस्पताल में भिजवाया।

जानकारी के मुताबिक इस घटना का पता मासूम के पिता को चला। बच्चा खेलने के लिए छत पर गया था। उस दौरान उसके गले में रबड़ वाली रस्सी अचानक फंस गई। बच्चे के पिता धोबी हैं, इसलिए कपड़े बांधने के लिए रस्सी रखी हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here