अम्बाला, 16 नवंबर -पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल चीमा और शिक्षामंत्री हरजोत बैंस ने राज्यपाल से की मुलाकात।हरपाल चीमा ने कहा हरियाणा 60 साल से अपनी विधानसभा नहीं बना पाया,यह उनकी विफलता है। चंडीगढ़ पर रिऑर्गनाइजेशन एक्ट के आधार पर पंजाब का हक, इस पर हरियाणा की कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विधान सभा तो हम बना रहे है और उसका ये एतराज कर रहे है ! उन्होंने कहा कि जहां तक चंडीगढ़ की बात है जो पहले एग्रीमेंट हुए,है उन्हें इनको पहले पढ़ना चाहिए ! उन्होंने कहा कि उन एग्रीमेंट में क्लियर लिखा हुआ है कि जो हिंदी भाषी क्षेत्र है वो हरियाणा को ट्रांसफर किए जाएंगे.
अनिल विज ने कहा कि जब तक SYL का पानी हमे नहीं मिलता तब तक जितना चंडीगढ़ पर पंजाब का अधिकार है, उतना ही हरियाणा का भी अधिकार है ! उन्होंने कहा कि वो ऐसा नहीं कह सकते चंडीगढ़ UT है और UT के अंदर जितने भी अधिकारी और कर्मचारी लगे हुए है वो 60 , 40 के रेशों से लगे हुए है !उन्होंने कहा कि उसमें हरियाणा के भी हैं और पंजाब के भी है उनको मालूम नहीं है ! उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उनको ये सारी जानकारी लेनी चाहिए !
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर साधा निशाना
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के राज में तो जिनपर उनकी और उनकी सरकार की मेहरबानी हो जाती थी उन्हीं के BPL कार्ड बनते थे ! उन्होंने आरोप लगाया कि बाकी लोग घूमते रहते थे उन्हें पता ही नहीं होता था कि वो BPL के हकदार है ! उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सिस्टम को सिमलाइन किया है.सेंटर खोले है तो वहां पर हर आदमी अपनी आय बताकर अपने कार्ड बनवा सकता है ! उन्होंने कहा कि हम BPL को अनाज दे रहे है तो हुड्डा साहब को तकलीफ हो रही है तो ये तो बड़ी आश्चर्च की बात है !







