पलवल,16 नवंबर –खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने शनिवार को पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम स्थित इंडोर स्टेडियम में हरियाणा स्कूली खेल कूद प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाडिय़ों को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया,जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ,जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार बघेल भी मौजूद थे।खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। हरियाणा के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलकर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की खेल नीति में कई तरह के सुधार किए गए हैं। खिलाड़ियों को खेल से संबंधित सामान उपलब्ध कराया जा रहा है।
गौरव गौतम ने कहा कि युवा खेलों में भाग लें और नेश से दूर रहे। उन्होंने कहा कि स्कूल स्तर पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लें और अपनी प्रतिभा को सामने लाकर देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत बनाने के सपने को साकार करने में युवाओं की भागीदारी जरूरी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सपने को साकार करना है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 में हमारा भारत विकसित भारत होगा। जिसमें युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी.गौरव गौतम ने कहा कि युवाओं को शिक्षा से लेकर खेलों तक और खेलों से लेकर विज्ञान के क्षेत्र तक किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। खिलाडियों को हर स्तर पर सुविधा प्रदान की जाएगी। खेलों को बढ़ावा देने के लिए कोचों की कमी को पूरा किया जाएगा। खिलाड़ियों की मदद के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह से तैयार है।







