Palwal, 21 September -पलवल शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। ताजा घटना शहर के पॉश इलाके हुड्डा सेक्टर-2 से सामने आई है, जहां एक बाइक सवार बदमाश ने स्कूटी चला रही महिला से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गया।
खास बात यह है कि यह वारदात भाजपा कार्यालय से महज 20 मीटर की दूरी पर हुई। घटना की तस्वीरें पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं।पीड़िता अमृता ने बताया कि जब वह सब्जी मंडी से सब्जी लेकर घर लौट रही थी, तभी आरोपी ने पीछे से आकर चैन छीनी और तेज रफ्तार से भाग निकला।महिला ने भवनकुंड चौकी पुलिस को शिकायत दी है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।







