अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स की राशि पर 31 जुलाई तक अब 30 प्रतिशत की छूट दी है। बता दें कि पहले ब्याज राशि में 10 प्रतिशत छूट थी, जिसको बढ़ाकर अब 30 प्रतिशत कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक सरकार ने सभी वर्गों को काफी राहत प्रदान की है।
मीडिया सूत्रों के अनुसार जिन अधिकारियों का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है तो वे सरकार की इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। नगर निगमों व नगर परिषद को विकास कार्यों के लिए पैसा प्राप्त हो सके। अगर यह पैसा निगम व परिषद के खजाने में आता है तो शहर में और अधिक तेजी से विकास कार्य संपन्न कराए जा सकेंगे।







