हिसार, 13 नवंबर – पूर्व सांसद व अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के अध्यक्ष देवेंद्र बुढिया को महासभा के पद से हटाया गया है, उनके स्थान पर परसराम बिश्नोई को नया प्रधान नियुकित किया है। देवेंद्र बुढिया ने चुनाव में दस करोड चंदा मांगने के आरोप लगाए थे साथ ही नवला के विधायक रणधीर पनिहार पर हरियाणा भवन में बंधक बनाने बदसलूकी करने के गंभीर आरोप लगाए थे।
महासभा ने कुलदीप बिश्नोई को भी पद से हटाया
देवेद्र ने कहा कि यह सब कुलदीप के ईशारे पर किया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। कुलदीप बिश्नोई ने एकस डैंडल पर जारी पत्र में कहा कि देवेद्र बुढिया को उनके पद से पद मुकत किया जाता है और परसराम बिश्नोई को नया अध्यक्ष नियुकित किया जाता है साथ ही जांच के पांच सदस्यो की कमेटी का गठन किया है।अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा ने कुलदीप बिश्नोई को सरक्षक पद से हटा दिया है अखिल भारतीय बिश्नोई सभा के प्रधान ने लेटर जारी किया है। जिसमें लिखा गया कि आपके बेटे ने अतरराज्जीय विवाह किया है जिससे बिश्नोई समाज के लोगो में राष है इसलिए आपको पद से हटाया जाता है। इस मामले को लेकर आज राजस्थान के मुकितधाम बिश्नोई समाज के गणमान्य लोगों की बैठक होगी जिसमें दोनो पक्षो का यह विवाद सामाने आएगा।
कुलदीप के साथ अध्यक्ष की चल रही थी खटपट
देवेंद्र बुढिया ने समाज के लोगो के सामने कहा था कि राजस्थान चुनाव के बाद सभा संरक्षक कुलदीप बिश्नोई से खटपट चल रही थी। इसके पीछे यही कारण है कि सरक्षण ने मुझे विधान सभा चुनाव में दस करोड चंदा एकत्र करने को कहा जिसको में पूरा नही कर सका। मैने भव्य बिश्नोई को जिताने के पूरा प्रयास किया उनके लिए घर घर जाकर वोट मांगे। चार दिन पहले मुझे बीए ने फोन पर दिल्ली बुलाया और दो दिन से मुझे नलवा के विधायक रणधीर पनिहार बुला रहे है। उन्होंने आरोप लगाए में वहां पहुंचा दुरव्यवहार किया और सारी घटना सीसीटीवी कैमरे मे रिकार्ड है।संत लाल ने कहा कि ऐसा व्यवहरा बर्दाश्त नही किया जाएगा.
बिश्नोई समाज के संत लाल ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ इस तरह का व्यवहार सहन नही किया जाएगा ऐसा करने वालो को सखती से जबाव दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब कुलदीप बिश्नोई के ईशारे पर किया गया है यह कुलदीप बिश्नोई ने करवाया है।
नलवा से विधायक रणधीर पनिहार ने कहा आरोप बेबुनियाद
नलवा के बीजेपी के विधायक रणधीर पनिहार ने कहा कि मारपीट के आरोप पूरी तरह बेवबुनियाद है मेरा किसी के साथ किसी तरह का कोई विवाद नही है और न ही किसी तरह की कोइ घटना हुई है। रणधीर पनिहार ने वीडियो जारी करके कहा कि हरियाणा भवन में कैमरे लगे हुए है बिश्नोई सभा इककीस सदस्यो की कमेटी बना दे और कमेटी कैमरे मे देख सकते है सब पारदर्शी है मै कल से पीडित हूं मेरे साथ न्याय करना चाहिए। हरियाणा भवन में देवेद्र बुढिया नीचे बैठे हुए थे मुझे लगा कि वे बीमार है इस पर पूछा तो वे बोले अस्पताल दिखाकर आऊगा। उल्लेखनीय है कि कुलदीप बिश्नोई पर विधान सभा चुनाव में बेटे के चुनाव के लिए दस करोड का चंदा एकत्रित करने और अपने दोस्त रणधीर पर कि.डनेप करने के आरोप लगाए थे।







