हिसार, 13 नवंबर – हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कांन्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने अपराधियों द्वारा गांधी बुथ मार्केट, आर्य बाजार में तीन दुकानों के ताले तोड़ने व गांधी बुथ पर अभय कुमार दीपक कुमार की दुकान पर अलमारी का ताला तोड़कर 50 हजार रुपए निकाल कर ले जाने व रेवाड़ी जिले में सर्राफा व्यापारी को गोली मारकर लूटपाट करने, यमुनानगर में दिनदहाड़े पुलिस अधिकारी के घर में घुसकर लाखों रुपए व सोने के आभूषण लूट कर पुलिस अधिकारी की माता जी की हत्या करने से प्रदेश के व्यापारी व आम जनता में सरकार के प्रति बड़ी भारी नाराजगी है।
बजरंग गर्ग मौके पर पीड़ित व्यापारी से मिलने पहुंचे और मौके पुलिस अधिकारी को बुलाकर कर अपराधी को पकड़ कर चोरी का माल की बरामद करने के लिए कहा। बजरंग गर्ग ने कहा कि आज व्यापारी ना घर पर, ना दुकान पर, ना ही सड़क पर सुरक्षित है। सरकार को व्यापारी व आम जनता की सुरक्षा के लिए कठोर से कठोर कदम उठाने चाहिए। सरकार को हरियाणा में अपराधियों का पक्का इलाज करते हुए चीरा लगाना चाहिए। जब तक सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करेगी तब तक हरियाणा में अपराध को रोकना बड़ा मुश्किल है।
बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा में हर रोज अपराधियों द्वारा लूटपाट, फिरौती, हत्या व चोरियों की वारदातें हो रही है। हरियाणा में अपराधी चुस्त है और सरकार व पुलिस प्रशासन सुस्त है। सरकार को हरियाणा के सभी बाजारों व रिहायशी ऐरिया में सीसीटीवी कैमरे लगाने चाहिए ताकि अपराधी सीसीटीवी के नजरों में रहे। बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस पैदल गस्त, मोटरसाइकिल राइडर व पीसीआर की ड्यूटी लगाई जाए। सरकार को पुलिस विभाग में जो भी पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की कमी है उस पुलिस अधिकारियों की तुरंत भर्ती की जाए ताकि पुलिस अधिकारी व कर्मचारी अपराधियों के खिलाफ मजबूती से कार्रवाई कर सके। हरियाणा सरकार को अपराध पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश में स्पेशल पुलिस फोर्स का गठन करना चाहिए।







