Home Ambala सुयक्त किसान मोर्चा गैर राजनीति की ओर से शंभू बॉर्डर पर की...

सुयक्त किसान मोर्चा गैर राजनीति की ओर से शंभू बॉर्डर पर की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस

135
0
अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)- शंभू बॉर्डर पर रखी गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसान नेताओं ने बताया कि आज किसानों की ओर से खनोरी बॉर्डर पर शहीद हुए किसान को श्रद्धांजलि देने के लिए सुयक्त किसान मोर्चा गैर राजनीति और किसानों के दोनों फॉर्म खनोरी बॉर्डर के लिए निकल चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह का हालत कल शंभू बॉर्डर और खनोरी बॉर्डर पर हुआ है,  उसे केंद्र सरकार के नियत साफ दिखाई देती है.
 पंजाब सरकार की नियत साफ
किसान नेताओं ने कहा कि जो केंद्र सरकार की ओर से गन्ने के मूल में बढ़ोतरी की गई है,  वह केवल एक राजनीति स्टंट है। पंजाब के  मुख्यमंत्री भगवन्त  सिंह मान लगातार सोशल मीडिया पर किसानों के साथ देने की बात कर रहे हैं,दूसरी तरफ जो सरकार की ओर से किसानों के रोकने के लिए शंभू बॉर्डर से पहले बैरिकेड की गई है और रास्ते में ट्रक खड़े किए गए हैं. पंजाब की सीमा में इंटरनेट सेवा बंद किया गया है या फिर पंजाब पुलिस की ओर से जो किसानों को शंभू बॉर्डर पर आने से रोका जा रहा है,  उसे पंजाब सरकार की नियत भी साफ दिखाई देती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here