पानीपत (एकता): कहते हैं कि जिस इंसान के पास हुनर है उसे कभी किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ती। मेहनत करना हमारे हाथ में है और इसका फल किसी को जल्दी तो किसी को देर से मिलता है। ऐसा ही कुछ कमाल हरियाणा की छोरी ने कर दिखाया।

मीडिया सूत्रों के अनुसार पानीपत की गुंजन भाटिया प्रदेश की ऐसी पहली महिला किसान हैं, जिन्होंने सिर्फ पानी में बिना मिट्टी के ही खेती कर दी। वह इंग्लैंड से अपनी पढ़ाई पूरी करके आई है। उसने खेती की सबसे अलग तकनीक पर सफल इस्तेमाल किया। जानकारी के मुताबिक हरियाणा के किसान अब हाइड्रोपोनिक फार्मिंग कर रहे हैं। इससे किसानों को अच्छा मुनाफा भी हो रहा है। बतायाय जा रहा है कि गुंजन भाटिया का सपना था कि वह लोगों को बिना कीटनाशक और सस्ते में अच्छी खेती का लाभ देगी। जो कि उसने आज पूरा किया।

गुंजन ने बताया कि इस तकनीक से भूमि पर उगाए गए पौधे से ज्यादा प्रोडक्शन ली जा सकती है। गुंजन ने अभी सिर्फ 5 एकड़ में हाइड्रोपोनिक यूनिट लगाई है और इस यूनिट में सिर्फ टमाटर की खेती की है। आमतौर पर फसल 3-4 महीने तक चलती है। आज 100 से ज्यादा महिला गुंजन की इस यूनिट में काम करती हैं। गुंजन भाटिया प्रदेश की पहली महिला किसान हैं, जिन्होंने 5 एकड़ में हाइड्रोपोनिक यूनिट को लगाया। उनकी मेहनत रंग ला रही है। हर कोई उनके इस काम से काफी गर्व महसूस कर रहे हैं।







