Home Haryana भाजपा के राज में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी:...

भाजपा के राज में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी: अनुराग ढांडा

147
0
चंडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)- आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने हरियाणा में शिक्षा व्यवस्था को लेकर प्रदेश  सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा  सरकार द्वारा प्रदेश में मर्जर के नाम पर 832 स्कूलों को बंद किया जा रहा है, जिससे लगभग 7349 बच्चों का भविष्य अंधकारमय है। इसके अलावा 1032 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है, जिससे लगभग 60 हजार बच्चों का भविष्य अंधकार में है।
आम आदमी पार्टी ने सरकारी स्कूलों को वर्ल्ड क्लास बनाया:
अनुराग ढांडा ने  कहा कि शिक्षा व्यवस्था की बदहाली की वजह से हरियाणा सरकार को पहले ही हाईकोर्ट से  फटकार लग चुकी है। मुख्यमंत्री को इसका जवाब देना चाहिए कि प्राइमरी स्कूलों में 20 से कम बच्चे क्यों हुए? विधानसभा में सरकार ने खुद बताया था कि प्रदेश के 1500 से ज्यादा स्कूलों में टॉयलेट नहीं, 8000 से ज्यादा क्लासरूम की कमी है। जिसके कारण बच्चे जमीन पर पेड़ के नीचे पढ़ने के लिए मजबूर है। सैकड़ों स्कूलों में पीने का पानी और बिजली कनेक्शन नहीं है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पहले दिल्ली और अब पंजाब में स्कूलों को वर्ल्ड क्लास बनाने का काम किया जा रहा है। वहां बच्चे प्राइवेट स्कूलों को छोड़कर सरकारी स्कूलों में आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी 2024 में सरकार बनाकर हरियाणा के सरकारी स्कूलों को भी बेहतरीन बनाने का काम करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here