06 नवंबर, अंबाला – मंत्री अनिल विज द्वारा बनवाया गया अटल कैंसर केयर सेंटर अंबाला ही नहीं बल्कि आस पास के लोगों के लिए भी वरदान साबित हो रहा है। यहाँ मिलने वाली वर्ल्ड क्लास निशुल्क सेवाएं कैंसर मरीजों को जहाँ उम्मीद की नई रौशनी दिखा रही है. वहीं वह लंबे चौड़े आर्थिक बोझ के नीचे दबने से भी बच रहे है। वही कैंसर हस्पताल के डायरेक्टर ने बताया कि मरीजों को जागरूक करने के लिए कल यानि 7 नवंबर को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मनाया जा रहा हैं ! वही कैंसर का इलाज करवा रहे लोगो ने बताया कि उन्हें यहाँ इलाज के साथ साथ हर सुविधा मिल रही हैं !
हरियाणा मे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल के साथ कैसर हस्पताल बनवाया था जिसका अब दूर दूर सें लोग आकर यहाँ कैसर का इलाज करवा रहे हैं और ठीक भी होबरहे हैं ! अटल कैंसर केयर सेंटर के डायरेक्टर डॉक्टर यशपाल वर्मा ने बताया कि कैंसर मरीजों को जागरूक करने के लिए अंबाला छावनी के अटल कैंसर केयर सेंटर में 7 नवंबर को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मनाया जा रहा है, जिसमें मरीजों और उनके तिमागरदारों को सरकार द्वारा दी जारी सभी सुविधाओं की जानकारी दी जायेगी।
वही इस कैंसर केयर सेंटर मे दूर दूर सें दूसरे जिले व दूसरे राज्यों सें कैसर पीड़ित लोग इलाज करवाने आ रहे हैं और यहाँ पर ठीक भी हो रहे हैं ! कैसर का इलाज करवा रहे लोगो ने बताया कि वे यहाँ पर कैंसर का इलाज करवा रहे हैं ! उन्होंने बताया कि उन्हें यहाँ इलाज करवाने के बाद काफी आराम मिल रहा हैं और वे ठीक भी हो रहे हैं ! उन्होंने कहां कि उन्हें इलाज मे साथ साथ यहाँ पर सभी सुविधाएं मिल रही हैं ! उन्होंने बताया कि यहाँ पर इलाज के दौरान उन्हें डॉक्टर्स की टीम समय समय पर चेक करने भीआती हैं !






