Home Haryana करनाल की 22 ग्राम पंचायतें हुई टीबी मुक्त… स्वास्थ्य विभाग ने लगाई...

करनाल की 22 ग्राम पंचायतें हुई टीबी मुक्त… स्वास्थ्य विभाग ने लगाई टीबी मुक्त होने की मुहर

133
0
हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)- करनाल में राज्य की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 22 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त होने की मुहर लगा दी है। वर्ष 2023 में जिला स्वास्थ्य विभाग की टीबी की टीम ने जिलेभर की 395 में से 45 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित करने की सूची में शामिल किया था। जिसके बाद राज्य टीबी की टीम की ओर से निरीक्षण के दौरान एक-दो मानदंडों पर खरा न उतरने वाली 23 ग्राम पंचायतों को बाहर कर दिया और नियमानुसार छह मानदंडों पर खरा उतरने वाली जिले की 22 ग्राम पंचायतों के नामों पर मुहर लगा दी।अब जल्द इन ग्राम पंचायतों को सम्मानित भी किया जाएगा।
टीबी मुक्त ग्राम पंचायत चयन के छह नियम
एक हजार जनसंख्या पर कम से कम 30 सैंपल। गांव में एक हजार जनसंख्या पर टीबी के मरीजों की संख्या शून्य हो या फिर एक मरीज हो। गांव में मिले टीबी के मरीजों का ट्रीटमेंट रेट 100 फीसदी हो। पूर्व में आए टीबी मरीजों में से 62 प्रतिशत का सीबीनॉट टेस्ट करवाया गया हो। टीबी मरीजों को निक्षय पोषण योजना के तहत 500 रुपये प्रतिमाह दिए गए हों और टीबी मरीजों को न्यूट्रीशियन स्पोर्ट किट दी गई हो।वर्ष 2023 के टीबी के ओवरऑल सेक्सेस प्वाइंटस में करनाल जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।
 टीबी मुक्त ब्लॉक व गांव
ब्लॉक इंद्री : गांव कादराबाद, बुढ़नपुर खालसा, गढ़पुर खालसा, टूसंग, धमनहेड़ी, रसूलपुर, मनोहरपुर
ब्लॉक नीलोखेड़ी : गांव पूजम, यूनिसपुर, ख्वाजाह अहमदपुर, बराना खालसा, बाकीपुर, राजगढ़, मनक माजरा, अमरगढ़, लाठरों।
ब्लॉक घरौंडा : गांव उपली, भरतपुर, मलिकपुर गडरियान, फैजलपुर माजरा, दारूलामा तातरपुर
सिविल सर्जन करनाल डॉ कृष्ण कुमार ने बताया ये
सिविल सर्जन करनाल डॉ कृष्ण कुमार ने बताया कि वर्ष 2023 में 395 गांव में से 45 ग्राम पंचायत की सूची राज्य स्वास्थ्य विभाग को भेजी गई थी जिन में से 22 ग्राम पंचायत को पूरी तरह से टीवी मुक्त होने की सूची में शामिल किया गया है। इन ग्राम पंचायत को बहुत जल्द स्वास्थ्य विभाग द्वारा सम्मानित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 के अंत तक जिला के सभी ग्राम पंचायत को टीवी मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है जिसके ऊपर निरंतर काम चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here