करनाल, 06 नवंबर –करनाल जिले में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामलों से लोगो को चिंता सताने लगी है। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन डेंगू ग्रस्त मरीजों की कतारें लंबी होती जा रही है। लगातार मीडिया में खबरों की सुर्खियों में डेंगू के मामले दिखाई दे रहे है। ऐसे में नगर निगम या स्वास्थ्य विभाग द्वारा दवाई छिड़काव या फॉगिंग करवाना बेहद जरूरी हो जाता है ताकि समय रहते बीमारियों से बचा जा सके।किंतु जब तक मामला मीडिया में सुर्खियां ना बटोर ले राहत कार्य शुरू ही नही हो पाते है।
गौरतलब है कि बीते कल डेंगू मामले व नागरिक अस्पताल में सफाई व्यवस्था को लेकर द समर न्यूज ने खबर को प्रमुखता से उठाया था,जिसका असर देखने को मिला।नागरिक अस्पताल के कम्प्लेक्स में सफाई व्यवस्था व बहते हुए गन्दे सीवरेज के पानी को बंद करवाने पहुंचे सिविल सर्जन कार्यालय के कर्मचारियों ने बताया कि मौके पर लार्वा मिला है। पानी को बंद करवाने के लिए पहले भी कोशिश की गई थी लेकिन नगरनिगम के कर्मचारियों से पूरी तरह के इस काम को नही किया गया। जल्द इस व्यवस्था को दुरुस्त करवाया जाएगा।
उप सीविल सर्जन अनु शर्मा ने दी ये जानकारी
उप सीविल सर्जन अनु शर्मा ने बताया कि अभी तक करनाल जिले में डेंगू के 327 मामले आ चुके है। जागरूक अभियान जारी है। रूरल इलाके में 150 टीम इस काम को कर रही है। अभी तक 4200 लोगो को नोटिस भी दिए जा चुके है। उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल में सफाई व्यवस्था ,फैली गंदगी व बहते गन्दे पानी पर व्यवस्ता को ठीक करने के लिए कर्मचारियों को कहा गया है। काम सही ना होने पर सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।







