Home Crime 20 साल बाद बेटे ने लिया मां की हत्या का बदला, जानिए...

20 साल बाद बेटे ने लिया मां की हत्या का बदला, जानिए कैसे हत्यारे को उतारा मौत के घाट

346
0

रोहतक (अंकुर कपूर): रोहतक में एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर किसी का दिल पसीज गया। बता दें कि ढाई साल के बच्चे के सामने उसकी मां की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हालांकि इस मामले में मृतक बुजुर्ग सुरजीत भी शामिल था। अब 20 साल बाद उसने आरोपी को मौत के घाट उतारा। मीडिया सूत्रों के अनुसार उसने बताया कि उसे गांव वाले अक्सर उसकी मां की हत्या का ताना देते थे। इसलिए बर्दाश्त नहीं हुआ तो इस हत्याकांड को अंजाम दे दिया। रोहतक जिले के घरोठि गांव में रविवार को 65 वर्षीय सुरजीत नाम के बुजुर्ग के सिर में रॉड मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने मृतक के परिवार में ही युवक को गिरफ्तार किया और पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया। आज पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया। सूरजीत समेत तीन लोगों पर 20 साल पहले एक महिला की हत्या का आरोप था, जिनमें से दो आरोपीयो की पहले ही प्राकृतिक मौत हो चुकी है। उनमें से सुरजीत नाम का आरोपी जिंदा था, जो भैंसों के तबेले में हर रोज की तरह 10 मार्च को सोया हुआ था। फिलहाल आरोपी को अदालत में पेश कर 1 दिन का रिमांड लिया गया है ताकि हत्या में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here