अम्बाला,6 नवंबर –अंबाला पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी तब मिली जब उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर एक नशा तस्कर को भारी मात्रा में मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया ! पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर नाकाबंदी की और एक ट्रैक की तलाशी ली जिसमे भारी मात्रा में मादक पदार्थ थे !
अंबाला हेड क्वाटर डीएसपी विजय कुमार ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी ! उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर को हमारे ANC स्टाफ को इनफॉर्मेशन मिली थी कि थाना साहा के अंतर्गत आने वाले लाहा माजरी का एक युवक नशा तस्करी का काम करता है और वो ट्रैक में भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर वहां से गुजर रहा है तो हमारे स्टाफ ने बताए गए स्थान पर नाके बंदी कर उस ट्रैक को रोककर उसकी तलाशी ली और तलाशी के दौरान उस ट्रैक में से भारी मात्रा में मादक पदार्थ मिले ! उन्होंने कहा कि उसमें से 10 किलो ग्राम चुरा पोस्त बरामद हुआ ! आरोपी का नाम प्रदीप है और वो थाना छप्पर के गांव सारा का रहने वाला है ! उन्होंने बताया कि अभी जान चल रही है और हमें इसे रिमांड पर लिया है और रिमांड के दौरान पता लगाया जाएगा कि ये आरोपी कहां से नशा लाता था और कहां सप्लाई करता था !






