हरियाणा,4 सितम्बर -हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने बुधवार को प्रत्याशियों की सूची जारी की है.इसमें विधानसभा की कुल 90 सीटों में से 67सीटों पर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है.
भाजपा हाईकमान की ओर से जारी सूची में कुरुक्षेत्र की लाडवा सीट से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चुनाव लड़ेंगे.वहीं, पूर्व मंत्री अनिल विज को अंबाला कैंट, मंत्री कमल गुप्ता को हिसार और कंवर पाल गुर्जर को यमुनानगर के जगाधरी से टिकट दिया गया है।







