Home Haryana बिजली का ट्रांसफॉमर खराब होने पर ग्रामीण क्षेत्रों में 2 घंटे व...

बिजली का ट्रांसफॉमर खराब होने पर ग्रामीण क्षेत्रों में 2 घंटे व शहरी क्षेत्रों 1 घंटे में ठीक करें बिजली -अनिल विज

154
0
चंडीगढ़, 6 नवंबर – हरियाणा के ऊर्जा मंत्री  अनिल विज ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ट्रांसफॉमर खराब होने पर विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में 2 घंटे व शहरी क्षेत्रों 1 घंटे में ठीक करें। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बिजली लाइन पर काम करने वाले कर्मचारियों को सेफ्टी किट उपलब्ध करवाएं। विज आज यहां ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहें थे।
बिजली की लाईन लोसिस को कम करने पर विभिन्न कदम  उठाए जाएं-
ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बिजली की चोरी को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाए। यदि बिजली चोरी करता कोई उपभोक्ता पकडा जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि बिजली की लाईन लोसिस को कम करने पर प्रमुखता के साथ तकनीकी तौर पर विभिन्न कदम उठाए जाएं ताकि लाईन लोसिस को कम से कम किया जा सके।
 उपभोक्ता से बिजली की तार मांगने पर होगी कार्रवाई 
उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि प्रदेश में मीटर टेस्टिंग की लैबों को एनएबीएल से स्वीकृत करवाया जाए। इसके अलावा, उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि बिजली का नया कनेक्शन लगाने पर उपभोक्ता से बिजली की तार मांगने पर संबंधित बिजली कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। विज ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि प्रदेश भर में जिन सब स्टेशनों पर अधिक लोड है उनकी क्षमता बढाई जाए। इसके अलावा, ट्रांसफार्मरों का लोड भी पता करने का आदेश दिया है यदि कनेक्शन लोड ज्यादा है तो ट्रांसफॉर्मर को अपग्रेड करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि विभाग के कर्मचारियों को सरकारी मकान देने के लिए योजना तैयार की जाए।
पीएम सूर्य घर योजना को आगे बढाने के लिए किया जाए जागरूक
विज ने कहा कि हरियाणा को पीएम सूर्य घर योजना के तहत 1 लाख कनेक्शन देने का लक्ष्य भारत सरकार की तरफ से मिलना है। हमने प्रदेश में 7 हजार से अधिक पीएम सूर्य घर योजना के तहत कनेक्शन दे दिए है। इसको ओर अधिक बढाने के लिए के लिए विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लक्ष्य को 31 मार्च 2025 तक पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए है। सोलर को बढावा देना हमारा प्रयास है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here