अम्बाला, 28 अक्टूबर – हरियाणा के किसान एक तरफ जहां पराली में आ.ग लगाने को लेकर और मंडी में धान की फसल नमी के कारण ना बिक पाने के कारण सरकार के खिलाफ है. वही अब किसानों के सामने एक नई समस्या आ खड़ी है,वो है डीएपी खाद ना मिल पाने की ।किसान धान की फसल काटने के बाद अब अगली रबी की फसल बोने की तैयारी कर रहे है, लेकिन किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल पा रहा.अंबाला अनाज मंडी में किसान डीएपी खाद के लिए दुकानों के चक्कर काट रहे है.
किसानों का कहना है कि धान काटने के बाद अब उन्हें गेहूं आलू बरसीन समेत अन्य फसलों की बुआई करनी है लेकिन सरकारी केंद्रों व प्राइवेट दुकानों से उन्हें डीएपी खाद नहीं मिल पा रही.खाद के बिना अगली फसल की बुआई नहीं की जा सकती जिसके कारण अब बुआई लेट हो रही है.किसानों का कहना है कि जिन दुकानदारों के पास डीएपी खाद है वह उसके साथ कोई दवाई साथ खरीदने का दबाव बनाते है सरकार को इसकी और ध्यान देना चाहिए
वही इस बारे में जब जिला कृषि अधिकारी जसविंदर सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि डीएपी खाद का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में मंगवाया जा रहा है.जिले में खाद की किल्लत नहीं आने दी जाएगी। अगर किसी किसान की खाद विक्रेता दुकानदार के खिलाफ शिकायत आएगी तो उस पर कारवाई की जाएगी






