Home Accident बेटे को शराब पिलाने से मना करना बाप को पड़ा भारी, दोस्तों...

बेटे को शराब पिलाने से मना करना बाप को पड़ा भारी, दोस्तों ने ली जान

170
0

फरीदाबाद (अंकुर कपूर): फरीदाबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बेटे को शराब पिलाने से दोस्तों को मना करना एक पिता को भारी पड़ गया। दरअसल सेक्टर 7 थाना क्षेत्र के इंद्रा कॉलोनी में बेटे के दोस्तों ने ही उसके पिता की पीट-पीट कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 49 वर्षीय पप्पू सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्यारोपी फिरोज को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल सूरज, सुनील धोड़े, बंटी, गोलू और भल्ला की तलाश की जा रही है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि मृतक पप्पू सिंह वाईएमसीए चौक पर चाय की रेहड़ी लगाते थे। आरोपी फिरोज उसके नाबालिग बेटे को शराब पिलाता था। मृतक ने एतराज किया तो इसी बात से नाराज पड़ोसी फिरोज, उसके साथी सूरज, सुनील उर्फ धोड़े, बंटी, भल्ला, गोलू ने मिलकर उस पर हमला कर दिया और सिर में ईंट मार कर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी ने बताया कि पड़ोसी बेटे को दारू पिलाने के लिए लेकर जा रहे थे जब पति ने मना किया तो मारपीट करना शुरू कर दिया। फिर अचानक एक युवक ने ईंट उठाई और उसके पति के सिर पर मार दी जिसके बाद मौके पर मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here