Home Accident दर्दनाक हादसा: पेड़ से टकराई कार, 2 की मौके पर मौत, 2...

दर्दनाक हादसा: पेड़ से टकराई कार, 2 की मौके पर मौत, 2 गंभीर घायल

161
0

चरखी दादरी: हरियाणा के चरखी दादरी के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां कार का संतुलन बिगड़ने से वह एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब एक युवक अपने दोस्तों से मिलने के लिए गांव रामबास में आया था और रात को खाना खाने के बाद उसको छोड़ने के लिए उसके चार दोस्त गांव दगडोली के लिए निकले। अचानक रास्ते में आवारा पशुओं के आने से कार का संतुलन बिगड़ गया और जिससे यह हादसा हो गया। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here