अम्बाला,12 अक्टूबर – देशभर में विजय दशमी का त्यौहार आज धूमधाम के साथ मनाया गया। अम्बाला शहर में भी अलग अलग जगह रावण,कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन कर दशहरा पर्व मनाया गया। अम्बाला शहर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित दशहरा कार्यक्रमों में हरियाणा के पूर्व मंत्री असीम गोयल ने भी शिरकत की और शहरवासियों को दशहरा पर्व की बधाई दी।
अम्बाला शहर में विजय दशमी का पर्व आज बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक के रूप में मनाए जा रहे पर्व पर रावण,कुंभकर्ण और मेघनाथ के लगभग 50-50 फुट के पुतलों का दहन किया गया। इस दौरान अम्बाला शहर के राम बाग स्थित दशहरा ग्राउंड में हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री असीम गोयल भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने अम्बाला शहर की जनता को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं भी दी। इस मौके पर हजारों की तादाद में लोग रावण,कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन देखने पहुंचे। वहीं पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व मंत्री असीम गोयल कहा कि यह पर्व हमें सिखाता है कि व्यक्ति अगर परिश्रम,धैर्य और मेहनत से काम करे तो बड़ी से बड़ी कठिनाई को पर विजय प्राप्त की जा सकती है। प्रभु श्रीराम का जीवन इसी बात का प्रतीक है।
कांग्रेसी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा को आतंकियों की पार्टी बताया है। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में असीम गोयल ने कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं पर तीखा ह.मला बोला है। असीम गोयल ने कहा कि जम्मू कश्मीर में कांग्रेसियों के नेता ही कहते हैं कि जो आतंकवादी मरते हैं उन्हें पैसे देने चाहिए। असीम गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश भक्तों का विचार है जिन्होंने हमेशा देश को आगे बढ़ाने का काम किया है। कांग्रेस पर जुबानी बाण चलाते हुए असीम गोयल ने कहा कि कांग्रेस अपने अंत के पास पहुंच चुकी है। ये एक दूसरे को कोस कोस कर मरेंगे।






