पलवल,12 अक्टूबर –अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने होडल अनाज मंडी का निरीक्षण किया और धान की खरीद को सुचारू रूप से करने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ,अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी, एसडीएम रणवीर सिंह, डीएफएससी सीमा,मार्किट सचिव वीरेंद्र सिंह भी मौजूद थे।
अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने कहा कि प्रदेश की मंडियों में धान की आवक शुरू हुई है। हरियाणा के कितने रजिस्टर्ड किसान मंडी में आकर धान की फसल बेच रहे है। इसका निरीक्षण किया गया है। होडल मंडी में धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है।अभी तक केवल 150 टन माल आया है।उन्होंने कहा कि धान की फसल की खरीद को लेकर प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।धान की खरीद को लेकर एजेंसियों को दिशा निर्देश दे दिए गए है।धान के उठान के लिए ट्रांसपोर्ट की उचित व्यवस्था की गई है। किसानों को धान की फसल का समर्थन मूल्य प्रदान किया जाएगा।मार्किट कमेटी के अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि गेट पास समय पर काटने, किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिजली, पानी, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।







