Home Haryana वर्ल्ड कप जीतने के बाद पहली बार घर लौटी क्रिकेटर शेफाली को...

वर्ल्ड कप जीतने के बाद पहली बार घर लौटी क्रिकेटर शेफाली को देख परिजनों की नम हुई आंखें, पिता बोले…

197
0

रोहतक (एकता): अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप जीतने के बाद पहली बार घर लौटी क्रिकेटर शेफाली वर्मा को देखकर परिजनों की आंखें भर आई। बेटी के घर आने की खुशी में उसकी मां आरती की थाल लिए खड़ी थी। 3 महीने बाद घर वह अपनी लाडली की झलक पाने को तरस रही थी। जब बेटी घर पहुंची तो मां ने उसे गले से गला लिया और सिर पर हाथ फेरते हुए उसे उसकी पसंद के लड्डू खिलाए। बता दें कि शेफाली वर्मा का घर रोहतक के घनपुरी इलाके में है।

ढाेल-नगाड़ों के साथ हुआ शैफाली का स्वागत

घर लौटने पर शैफाली का स्वागत ढाेल-नगाड़ों के साथ किया गया। छोटी बहन नैंसी उनकी टी-शर्ट पहने गली में शैफाली का इंतजार करती दिखाई दी। वह अक्सर उनसे क्रिकेट की टिप्स लेती हैं। बेटी को इतनी कम उम्र में इस ऊंचाई पर देखने के बाद पिता संजीव वर्मा की आंखों में आंखू आ गए।

पिता बोले- आगी म्हारी शेरनी…बेटी

शैफाली को देखते ही पिता बोले कि आगी म्हारी शेरनी…बेटी। शैफाली की इस उपलब्धि से गांव के भी लोग काफी खुश थे। वे अपने गांव की लड़की पर गर्व महसूस कर रहे थे। शैफाली को गले लगाते हुए उसे भविष्य में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने का आशीर्वाद दिया। शैफाली ने कहा कि बीसीसीआई की ओर से पहली बार महिला प्रीमियर लीग की शुरूआत की। इससे महिला खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि महिला प्रीमियर लीग से मध्यम परिवार से आने वाले खिलाड़ियों को आर्थिक मदद मिलेगी। ऐसी ही प्रीमियर लीग से वह इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं।

भारतीय महिला टीम ने करिश्माई प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया। साउथ अफ्रीका में हुए टूर्नामेंट में शेफाली वर्मा की कप्तानी वाली युवा ब्रिगेड ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया। टीम इंडिया ने धांसू प्रदर्शन करते हुए पहले इंग्लैंड को 68 रनों पर ऑलआउट किया और इसके बाद सिर्फ 3 विकेट गंवाकर टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here