Home Haryana मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी पर्व की...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं

107
0
हरियाणा, 12 अक्टूबर -हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए प्रभु श्री राम से प्रदेशवासियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सभी पर्व हम सबको मिलकर मनाने चाहिए, इससे भाईचारा व प्रेम मजबूत होता है।
 मुख्यमंत्री नायब सिंह ने शनिवार को जिला कुरुक्षेत्र के लाडवा में विजयदशमी पर्व पर आयोजित शोभायात्रा को झंडी दिखाई। इससे पहले उन्होंने पूजा-अर्चना करते हुए भगवान श्री राम  व लक्ष्मण  का किरदार निभाने वाले कलाकारों का राजतिलक किया। यह शोभायात्रा संगम मार्किट से होते हुए अग्रसेन चौक व मुख्य मार्गों से होते हुए  रामकुंड़ी धर्म स्थान में जाकर  संपन्न  हुई। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि विजयदशमी पर्व पूरे भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। हमें भगवान श्री राम की शिक्षाओं को अपने जीवन में धारण करके जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here