अम्बाला, 7 अक्टूबर -कल होने वाली मतगणना को लेकर आज मतगणना केंद्र पर निर्वाचन अधिकारी की देख रेख में रिहर्सल की गई ! इस मौके पर अंबाला कैंट डीएसपी ने भी मतगणना केंद्र का दौरा किया और सुरक्षा की इंतजामों का जायजा लिया ! कल होने वाली मतगणना को लेकर निर्वाचन अधिकारी सितेंदर सिवाच ने बताया की कल होने वाली मतगणना को लेकर सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए है ! मतगणना केंद्र के पास थ्री लेकर की सुरक्षा की गई है !वहीं अंबाला कैंट की मतगणना के लिए 16 राउंड मे मतगणना होगी !
पूरे जिले में चार मतगणना केंद्र बनाए गए
चुनाव के बाद अब कल विधान सभा चुनाव की मतगणना होगी, इसके लिए प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है ! समय समय पर स्ट्रॉन्ग रूम में अंबाला उपायुक्त के साथ साथ निर्वाचन अधिकारी और डीएसपी भी दौरा कर रहे है ! स्ट्रॉन्ग रूप के बाहर थ्री लेयर की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है ! कल होने वाली मतगणना को लेकर आज मतगणना केंद्र पर रिहर्सल भी की गई ! निर्वाचन अधिकारी सितेंदर सिवाच ने मीडिया से कल होने वाली मतगणना को लेकर जानकारी दी ! उन्होंने कहा कि हमने पर्याप्त मात्रा में काउंटिंग स्टाफ लगाया गया है और रिजर्व स्टाफ भी उपलब्ध है ! उन्होंने कहा कि कल होने वाली मतगणना की बारीकियों के बारे में इनको बताया गया है ! उन्होंने कहा कि कल आठ बजे काउंटिंग शुरू होगी ! उन्होंने बताया कि पूरे जिले में चार मतगणना केंद्र बनाए गए है ! उन्होंने स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर लगाई गई थ्री लेयर की सुरक्षा की बारे में भी जानकारी दी ! उन्होंने बताया कि कल आठ बजे मतगणना शुरू होगी और इसके लिए 14 टेबल लगी है जिसमे एक VV पैड की टेबल है और पोस्टल बैलेट के लिए छ टेबल वहीं आठ टेबल लगाई गई है सैकिंग के लिए ! उन्होंने बताया कि अंबाला कैंट की काउंटिंग 16 राउंड तक चलेगी जिसमे 214 बूथ है !
मतगणना केंद्र का किया गया निरक्षण
वहीं मतगणना केंद्र का निरक्षण करने आए अंबाला कैंट डीएसपी ने भी जानकारी देते हुए बताया कि कल होने वाली मतगणना के लिए सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद है ! उन्होंने बताया कि इलेक्शन कमीशन की गाइड लाइन के अनुसार सुरक्षा लगाई जाएगी ! उन्होंने थ्री लेयर की सुरक्षा के बारे में भी जानकारी दी ! उन्होंने बताया की मतगणना के चारो तरफ 100 मीटर के घेरे में कोई भी वहां नहीं आ जा सकेगा ! ट्रैफिक को डायवर्ट किया जायेगा ! उन्होंने बताया कि ट्रैफिक के डायवर्ट के बारे में हम शाम को प्रेस नोट जारी कर देंगे ! वहीं उन्होंने आज कि रिहसल के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कल होने वाली मतगणना से पहले एक बार रिहर्सल की जाति है ! उन्होंने बताया कि कल होने वाले रूट डायवर्ट के बारे में हम शाम को प्रेस नोट के जरिए बताएंगे और ये हमारे फेसबुक और ट्विटर हैंडल पर भी जारी करेंगे !






