Home Haryana गुरुग्राम में फिर खुले में नमाज को लेकर दो गुटों में विवाद,...

गुरुग्राम में फिर खुले में नमाज को लेकर दो गुटों में विवाद, हिंदू संगठन कर रहे विरोध

159
0

गुरुग्राम (एकता): हरियाणा के गुरुग्राम में एक बार फिर खुले में नमाज को लेकर हंगामा होने का मामला सामने आया है। जिससे दो गुटों में विवाद हो गया। जिला प्रशासन द्वारा गुरुग्राम में सड़कों पर नमाज़ को बैन किया गया था। उसके बावजूद भी यहां नमाज़ पढ़ी गई। जिसे से लेकर हिन्दू संगठन ने नमाजियों के आगे विरोध प्रदर्शन किया। हिंदू संगठन खुले में नमाज का विरोध कर रहे हैं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार विवाद को देखते हुए पुलिस ने नमाज पढ़े जाने के परमिशन लेटर की मांग की। उनके पास कुछ नहीं मिला। जानकारी के मुताबिक जिले के बाहर के लोग भी स्थल पर नमाज पढ़ रहे थे, जिसे लेकर विवाद हुआ था। शुक्रवार को जिस स्थान पर विवाद हुआ वहां अनुमति नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here