Home Haryana आदित्य सुरजेवाला बोले.. एग्जिट पोल दिखा रहा कम..कांग्रेस की आएगी 70...

आदित्य सुरजेवाला बोले.. एग्जिट पोल दिखा रहा कम..कांग्रेस की आएगी 70 से अधिक सीटें

110
0
कैथल, 7 अक्टूबर -मतगणना से एक दिन पहले आदित्य सुरजेवाला RKSD कॉलेज में बनाए गए काउंटिंग हॉल में पहुंचे।इस दौरान उन्होंने  जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया  और स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर बैठे कार्यकर्ताओं ने आदित्य से बातचीत कर उन्हें एडवांस में जीत की बधाई दी।
बता दें कि कैथल विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार आदित्य सुरजेवाला अपनी और प्रदेश में कांग्रेस की जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं। मतगणना से एक दिन पहले आदित्य सुरजेवाला RKSD कॉलेज में बनाए गए काउंटिंग हॉल में पहुंचे।
एग्जिट पोल उनकी कम सीटें दिखा रहा है
पत्रकारों से बातचीत करते हुए आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की 70 से अधिक सीटें आएंगी। एग्जिट पोल उनकी कम सीटें दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि हल्के के हर गांव से हर मोहल्ले से हमारी रिपोर्ट्स आ रही है, उसके अनुसार हम बहुत बड़ी लीड के साथ जीत रहे हैं। लोग इंतजार कर रहे हैं कि कब इस भाजपा सरकार के 10 साल खत्म होंगे और कल कब कांग्रेस पार्टी एक बार फिर से सरकार में आए। हमारे प्रांत को एक न्याय, सच और विकास और तरक्की की जरूरत है। हम इस रास्ते पर चलकर दिखाएंगे और एक बार फिर से हरियाणा को साइनिंग स्टार बनाकर दिखाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here