Home Haryana आर्मी अग्निवीर भर्ती में पहली बार एक साथ हरियाणा के भाई-बहन का...

आर्मी अग्निवीर भर्ती में पहली बार एक साथ हरियाणा के भाई-बहन का हुआ चयन, परिवार में खुशी की लहर

250
0

झज्जर (एकता): हरियाणा के दो भाई-बहन का चयन सेना की अग्निवीर भर्ती में हुआ है। बता दें कि यह पहली बार है, जब एक परिवार के दो सदस्य अग्निवीर बन रहे हैं। यह दोनों भाई-बहन सुमित और अनुजा झज्जर के मातानहेल निवासी है। इतना ही नहीं इनसे युवाओं का प्रेरणा मिल रही हैं। दोनों भाई-बहन का बचपन से ही सेना में जाने का सपना था, जो आज पूरा हुआ। पहली बार में ही दोनों का चयन रोहतक भर्ती कार्यालय द्वारा कराई गई भर्ती में हुआ। अब दोनों सेना की ट्रेनिंग करने के लिए बैंगलुरु जाएंगे। अग्निवीर बनने में दोनों को काफी गर्व महसूस हो रहा है।

सुमित ने कहा कि उनका साल 2020 में वायु सेना में एक्स ग्रुप के लिए चयन हो गया था, लेकिन आगे यह भर्ती रद्द हो गई। सेना भर्ती कार्यालय रोहतक के तहत अग्निवीरों की भर्ती का शेड्यूल आया, हिसार में जाकर टेस्ट दिया। टेस्ट पास होने पर उनका चयन हो गया। भाई-बहन की भर्ती होने पर परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने बताया कि अनुजा व सुमित ने 12वीं तक की शिक्षा गांव मातनहेल के ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से प्राप्त की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here