हरियाणा (एकता): पहलवानों के समर्थन में रविवार को किसानों और खाप पंचायतों ने दिल्ली कूच किया। बता दें कि छावनी में जंतर-मंतर तब्दील हुआ नजर आया। मीडिया सूत्रों के अनुसार किसान सात-आठ बसों और कुछ कारों में आए। किसान भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) के नेता जोगिंदर सिंह उगराहां के नेतृत्व में दिल्ली पहुंचे। जहां दिल्ली पुलिस ने पहले से ही कड़े प्रबंध किए हुए थे। वहीं सिंघु बॉर्डर पर भी नाका लगाया गया है।

पुलिस ने जगह-जगह पहरा लगाया हुआ है। दिल्ली सीमा पर अलर्ट के बाद सोनीपत पुलिस ने भी इंतजाम किए हुआ है। दूसरी तरफ ट्रैफिक के जाम को लेकर भी पुलिस तैनात है। बता दें कि जब किसान दिल्ली कूच कर रहे थे तो उन्हें टीकरी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने रोका। काफी देर तक नारेबाजी करने के बाद उन्हें जाने का मौका दिया गया।







