Home Cricket IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स के मैच के बीच अचानक दिखे ऋषभ पंत!...

IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स के मैच के बीच अचानक दिखे ऋषभ पंत! सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये खास तस्वीर

208
0

दिल्ली (एकता): IPL के 16वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। जिसके चलते सभी फ्रेंचाइजियों ने जोरों-शोरों से तैयारियां शुरू की। दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया पर अपने ऑफिशियल अकाउंट पर अपनी नई जर्सी का अनावरण किया। बता दें कि कुछ समय पहले ही दिल्ली कैपिटल्स ने एक आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा था कि ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में, डेविड वार्नर (David Warner) आईपीएल के 2023 सीजन में फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करेंगे। उनके नेतृत्व में नई जर्सी लांच की गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार टीम के हेड कोच रिकी पोटिंग ने सबके सामने ऐसी बात बोल दी जिसको सुनकर सब हैरान रह गए। दरअसल उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत मेरे साथ डगआउट में बैठेंगे।

मैच में ऋषभ टीम के साथ न होकर भी साथ हैं

लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ सीजन के पहले मैच में ऋषभ टीम के साथ न होकर भी साथ हैं। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नियमित कप्तान ऋषभ पंत की जर्सी डगआउट के छत पर टांग रखी है। यह फोटो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है। हर कोई दिल्ली के इस फैसले की तारीफ कर रहा है। फोटो में ऋषभ पंत की जर्सी के नीचे डगआउट में रिकी पोटिंग के साथ दिल्ली फ्रैंचाइजी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली बैठे हुए हैं। ऋषभ पंत पहले ही कह चुके हैं कि वह फ्रेंचाइजी के घरेलू मैचों के लिए आने की कोशिश करेंगे, जैसा कि आपको पता है कि वह मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में घुटने की सर्जरी के बाद ठीक हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर वह अपनी पोस्ट शेयर करते हैं।

जर्सी को देखकर Rishabh Pant ने बोली ये बात

ऋषभ पंत की जर्सी को देखना क्रिकेट फैंस के लिए एक यादगार पल बन गया है। 17 नंबर की जर्सी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोगों ने उनकी फोटो पर कई कमेंट्स किए। ऋषभ पंत ने शानदार ट्वीट किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि इंपैक्ट रूल की वजह से मैं टीम का 13 मैन हूं, वरना मैं ’12थ’ मैन होता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here