Home Haryana पानीपत की गुप्ता फैक्ट्री में भीषण आग, एक श्रमिक की जिंदा जलकर...

पानीपत की गुप्ता फैक्ट्री में भीषण आग, एक श्रमिक की जिंदा जलकर मौत

15
0
Screenshot

पानीपत। हरियाणा के पानीपत में मंगलवार तड़के एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से एक श्रमिक की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल श्रमिक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, पानीपत स्थित गुप्ता फैक्ट्री में मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे आग लगी। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। हादसे के दौरान रिशु नाम के श्रमिक की आग में झुलसने से मौत हो गई, जबकि धनेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने उसे आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर आंशिक रूप से काबू पाया। आग की तीव्रता के कारण फैक्ट्री में काफी नुकसान होने की आशंका है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें घटना की जांच कर रही हैं। हादसे के बाद फैक्ट्री में हुए नुकसान और आग लगने की वजह का आकलन किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here