जींद (एकता): अमृतसर और जयपुर के धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। बता दें कि हरियाणा के जींद जिले में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रोडवेज ने अमृतसर और जयपुर के लिए बस सेवा चलाने का फैसला लिया है। यह सेवा जुलाई में शुरू की जाएगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार जींद जिले के यात्री अब दोनों स्थलों के दर्शन कर सकेंगे।
हर साल हजारों लोग धार्मिक स्थलों के करते हैं दर्शन
खास बात यह है कि जो बस पिछले 5 महीनों से बंद पड़ी बस अब खाटूश्याम धाम के लिए भी शुरू होगी। अब श्रद्धालुओं को खाटूश्याम धाम आने-जाने में किसी भी चीज की मुसीबत उठानी नहीं पड़ेगी। जानकारी के मुताबिक हर साल हजारों लोग अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के दर्शन करने जाते हैं। वहां रहकर वह सेवा करते हैं। जींद डिपो की बसें श्रीगंगानगर, सालासर, पटियाला, पलवल, मथुरा, हरिद्वार जैसे लंबी दूरी के रूटों पर दौड़ रही हैं, जिनका यात्रियों को काफी फायदा हो रहा है। जींद से अमृतसर और जयपुर के लिए जल्द शुरू होगी बस सेवा, पांच माह से बंद खाटूश्याम धाम वाली बस भी चलेगी
बस चलाने से रोडवेज को भी होगा फायदा
बस सेवा शुरू करने का सबसे ज्यादा फायदा रोडवेज को होगा। जींद से एकमात्र जयपुर के लिए 11 बजे रोडवेज बस जाती है। इस बस में शहर से हर रोज यात्री जयपुर जाते हैं, लेकिन पूरे दिन में एक ही बस चलती है। जिससे कई यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ता है। अब जयपुर के लिए दूसरी बस सुबह साढ़े 8 बजे चलाई जाएगी। यात्रियों को गुरुग्राम जाने के लिए कईं बस बदलनी पड़ती थीं। इसी सुविधा को देखते हुए अमृतसर और जयपुर रूट पर अगले महीने से यह बस सेवा शुरू होगी।







