Home Ambala भाजपा प्रत्याशी अनिल विज ने वोटिंग के दौरान अपने सभी...

भाजपा प्रत्याशी अनिल विज ने वोटिंग के दौरान अपने सभी बूथों का किया दौरा

101
0
अम्बाला, 5 अक्टूबर –हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी  अनिल विज ने आज वोटिंग के दौरान अपने सभी बूथों का दौरा किया ! कई बूथों पर अनिल विज के समर्थको ने अनिल विज जिंदाबाद के नारे लगाए तो साथ ही दूसरी पार्टी के बूथों पर बैठे लोगो ने भी अपने अपने नेता के नारे लगाने शुरू कर दिए ! अनिल विज ने कहा कि ये कार्यकर्ताओ का जोश है, लेकिन ये सभी जानते है कि शरीफ लोग कभी सिटी नहीं मारते !
हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज भी अपने कार्यकर्ताओ से मिलने पहुंचे. सेवा समिति चौक पर बने बूथों पर अनिल विज अपने बूथ पर कार्यकर्ताओ से मिलके   कार्यकर्ताओ ने जोश में आकर अनिल विज जिंदाबाद के नारे लगाए.  भाजपा कार्यकर्ताओ को नारे लगाते देख दूसरी पार्टी के बूथ पर  बैठे कार्यकर्ताओ ने भी अपने नेता के हक़ में नारे लगाने शुरू कर दिए ! अनिल विज ने अपने सभी बूथों पर जाकर कार्यकर्ताओ का हाल जाना ! अनिल विज ने कहा कि कार्यकर्ताओ में काफी उत्साह है काफी जोश है ! विज ने कहा कि ये सभी जानते है कि शरीफ लोग कभी सिटी नहीं मारा करते !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here