रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)- लोकसभा चुनाव के परिणाम 4 जून को आने वाले हैं. ईवीएम में कोई गड़बड़ी न की जाए, इसके लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम के बाहर पहरा लगाए बैठे हैं. स्ट्रांग रूम पर थ्री लेयर सिक्योरिटी होने के बावजूद कांग्रेसी कार्यकर्ता 24 घंटे बाहर बैठकर पहरा दे रहे हैं. रोहतक सीट की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन भी आरोपों से बचने के लिए एहतियात बरत रहा है.
बता दें कि ईवीएम की सुरक्षा के लिए प्रशासन की ओर से सीसीटीवी कैमरों की 24 घंटे की लाइव फुटेज बाहर देखने का प्रबंध किया गया है. इसके लिए 4 स्ट्रांग रूम में 24 कैमरे लगाए गए हैं.यहीं नहीं प्रशासन ने बिजली कटों से बचने के लिए यूपीएस लगाए हैं. कांग्रेस कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम के बाहर 24 घंटे के लिए दो शिफ्ट में बैठते हैं. यहां पर पहली शिफ्ट में सुबह साढ़े 7 बजे से रात 9 बजे तक रहते हैं.
वहीं दूसरी शिफ्ट रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक की है.







