हरियाणा: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिल्ली में कांग्रेस की हल्ला बोल रैली पर 17 तारीख को मीटिंग बुलाई है। उन्होंने कांग्रेस के काले कपड़े के बयान को लेकर कहा कि सबका अपना-अपना बयान है। हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी को लेकर भी उन्होंने काफी कुछ बोला। सीएम हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में ज्यादा पानी आने पर अलर्ट करना चाहिए क्योंकि इससे काफी इलाके प्रभावित होंगे। हरियाणा में किसी तरीके का नुकसान ना हो इसको लेकर तैयारी होनी चाहिए।
लंपी वायरस को लेकर उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी यह वायरस फैल रहा है। किसी भी पशु में दिखता है तो उसको आइसोलेट करना चाहिए। हरियाणा में पशुओं के डॉक्टरों की कमी है। पंचायत चुनाव को लेकर बोले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार को समय पर जवाब देने के लिए एक हफ्ते का टाइम दिया है, फिर भी सरकार आनाकानी कर रही है तो उसका मतलब सरकार नहीं चाहती कि पंचायत चुनाव टाइम पर हो।







